देश दुनिया

LPG Crisis: क्या 35 दिनों में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर? दावों पर आ गया सरकार का बड़ा बयान

LPG Crisis: घरेलू गैस को लेकर भारत सरकार ने कोई बदलाव नहीं किया है. घरेलू गैस बुकिंग नियमों में बदलाव को लेकर चल रहीं खबरों पर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्टीकरण जारी किया है. जिसमें गैस बुकिंग के नियमों में बदलाव को फर्जी बताया है. घरेलू गैस बुकिंग के नियमों में पिछले हफ्ते ही बदलाव किया गया था. यह बदलाव मिडिल ईस्ट में जंग शुरू होने के बाद सरकार ने किया था. जानें मंत्रालय ने क्या कहा?

सरकार ने खबरों को बताया फर्जी
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एलपीजी रिफिल बुकिंग की खबरों पर कहा, “समाचारों और सोशल मीडिया पर एलपीजी रिफिल बुकिंग नियमों में बदलाव के बारे में प्रसारित हो रही खबरें गलत हैं. एलपीजी रिफिल बुकिंग नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.”

मंत्रालय के अनुसार, दो रिफिल बुकिंग के बीच न्यूनतम अंतराल पहले जैसा ही रहेगा. इसके साथ ही सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे जल्दबाजी में बुकिंग न करें. मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त एलपीजी उपलब्ध है.

शहरी क्षेत्रों में 25 दिन
ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन

क्या थी खबर?
सोशल मीडिया और समाचार पर चल रही खबरों के अनुसार, ऐसे परिवार जिनके पास सिर्फ 1 ही घरेलू गैस सिलेंडर है, वे 25 दिन बाद नया सिलेंडर बुक कर सकते हैं. जिनके पास 2 सिलेंडर हैं, उन्हें गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों का इंतजार करना पड़ेगा. इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लिए 45 दिन का इंतजार करना पड़ेगा. अगर किसी ने तय समय से पहले गैस बुक करने का प्रयास किया, तो सिस्टम उसकी बुकिंग ही स्वीकार नहीं करेगा.

ख़बर को शेयर करें

Regional Desk

Regional Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button