छत्तीसगढ़

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ का प्रयागराज राजिम में राजीव लोचन कॉरिडोर को केंद्र की मंजूरी

Chhattisgarh : केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को पर्यटन की दिशा में कई बड़े तोहफे दिए हैं। कई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ का प्रयागराज कहलाने वाले राजिम में राजीव लोचन कॉरिडोर बनाने की स्वीकृति दे दी है। वहीं केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने नवा रायपुर-राजिम के बीच पुरखौती मुक्तांगन में कन्वेंशन सेंटर बनाने की भी मंजूरी दी है। इस योजना में पांच प्रमुख शक्तिपीठों को जोड़ने की मंजूरी भी दे दी गई है। सिरपुर स्थित बागेश्वरी मंदिर के जीर्णोद्धार को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। केंद्र सरकार ने विभिन्न कार्यों के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट मांगी है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button