छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायपुर संभाग

युक्तियुक्तकरण पर कांग्रेस का विरोध, 9, 10, 11 जून को सभी ब्लॉकों में करेंगे BEO दफ्तर का घेराव

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण के खिलाफ कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करने जा रही है। PCC चीफ दीपक बैज ने आंदोलन का ऐलान करते हुए कहा कि, 5, 6, 7 जून को सभी जिलों में प्रेस कांफ्रेंस होगी 9, 10, 11 जून को ब्लॉकों में BEO दफ्तर का घेराव होगा। अगले चरण में DEO दफ्तर का यात्रा कर घेराव करेंगे। सभी जिलों में 3 से 5 किमी की यात्रा निकाली जाएगी। जिसमे सभी वरिष्ठ नेता यात्रा में शामिल होंगे।

शिक्षा न्याय के तहत बंद स्कूलों को लेकर लड़ेंगे लड़ाई
युक्तियुक्तकरण को लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि, 10463 स्कूल बंद करने के निर्णय से प्रदेश में हाहाकार मचा है। इससे शिक्षकों और स्कूल स्टॉफ का प्रमोशन भी प्रभावित होगा। इससे पूरे प्रदेश में लोगों का गुस्सा फूट रहा है। हम शिक्षा न्याय के तहत प्रदेश में बंद स्कूलों को लेकर लड़ाई लड़ेंगे। पहले भी बीजेपी सरकार थी तब प्रदेश में स्कूल बंद किए गए। अब भी प्रदेश में स्कूल बंद करने की तैयारी कर सरकार रही है।

BJP ने 57 हजार की भर्ती की बात की थी पर भर्ती नहीं निकाली
वहीं युक्तियुक्तकरण को लेकर पूर्व सीएम श्री बघेल ने था कहा कि, युक्तियुक्तकरण की जरूरत शिक्षक विहीन स्कूलों के लिए पड़ रही है। BJP ने 57 हजार की भर्ती की बात की थी पर भर्ती नहीं निकाली। हमने अपनी सरकार में 29 हजार शिक्षकों की भर्तियां की थी।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button