छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में CHO का अपहरण, 15 लाख फिरौती मांगी, जान से मारने की धमकी

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सरायपाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ CHO अनुपमा जलतारे का अपहरण कर लिया गया है। किडनैपर्स ने CHO के भाई को फोन कर फिरौती मांगी है।

अनुपमा जलतारे के भाई कलेश्वर जलतारे ने पुलिस में मामले की शिकायत की। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। फिलहाल, एक ऑडियो सामने आया है। इस ऑडियो से अपहरण और फिरौती जैसी बात सामने आ रही है। ऑडियो में अपहरण के बाद किडनैपर्स ने भाई को फोन कर फिरौती मांगी है।

जान से मारने की धमकी
किडनैपर्स ने फोन कर भाई से गाली-गलौज की। साथ ही बहन को जान से मारने की धमकी दी। ऑडियो में सुना जा सकता है कि किडनैपर्स CHO के छोटे-छोटे टुकड़े कर फेंक देने की धमकी दे रहा है।

मामले की जांच जारी
पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट लिख मामले की जांच कर रही है । जिस जगह अपहरण की बात कही जा रही है, वहां से अपहरण की पुष्टि नहीं हो रही है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button