छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

CG NEWS : रक्षाबंधन पर रद्द हुई ट्रेनें फिर से चलेंगी, देखें सूची

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार के दृष्टिगत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य तथा अन्य संरक्षा संबन्धित कार्य के लिए निलंबित किये गए ट्रेनों में से सात ट्रेनों को पुनः परिचालित करने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों को रक्षाबंधन के त्योहार के दौरान चार दिनों के लिए पुनः परिचालित किया जाएगा। इनमें से 4 ट्रेनों को 28 अगस्त से 31 अगस्त तक तथा 3 ट्रेनों को 29 अगस्त से 1 सितंबर तक के लिए रिस्टोर की गई है।

ज्ञात हो कि गोंदिया नॉन इंटरलॉकिंग कार्य तथा अन्य संरक्षा संबन्धित कार्य के लिए इन ट्रेनों का परिचालन निलंबित किया गया था, लेकिन रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुये इनके पुनः परिचालन का निर्णय लिया गया, ताकि त्योहार के दिनों में यात्रियों को आवागमन में अधिक से अधिक सुविधा प्राप्त हो सके।

इन सात ट्रेनों को किया गया पुनः परिचालित

01. बिलासपुर-शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल (08740) 28 अगस्त से 31 अगस्त तक के लिए पुनः परिचालित किया गया है।

02. शहडोल-बिलासपुर मेमू पैसेंजर (08739) 28 अगस्त से 31 अगस्त तक के लिए पुनः परिचालित किया गया है।

03. रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर (08729) 28 अगस्त से 31 अगस्त तक के लिए पुनः परिचालित किया गया है .

04. डोंगरगढ़रायपुर मेमू पैसेंजर (08730) 29 अगस्त से 01 सितंबर तक के लिए पुनः परिचालित किया गया है।

05. गोंदिया-वडसा मेमू पैसेंजर (08806) 28 अगस्त से 31 अगस्त तक के लिए पुनः परिचालित किया गया है।

06. वडसा-चंदाफोर्ट मेमू पैसेंजर (08808) 29 अगस्त से 01 सितंबर तक के लिए पुनः परिचालित किया गया है।

07. चंदाफोर्ट-गोंदिया मेमू पैसेंजर (08805) 29 अगस्त से 01 सितंबर तक के लिए पुनः परिचालित किया गया है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button