छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

रायपुर के भाजपा नेता ने पार्टी के कार्यकर्ता यहां मचाया उत्पात, गाली-गलौज और दी धमकी

रायपुर। भाजपा शंकर नगर मंडल अध्यक्ष अनुप खेलकर द्वारा अपने 10-12 लोगों को साथ लेकर रवि शंकर शुक्ल वोर्ड राजातलाब के निवासी भाजपा कार्यकर्ता निलेश नायक के घर जाकर उनके परिवार के सदस्यों के साथ गलत व्यवहार और गलत शब्दो का प्रयोग करते धमकी चमकी दी गई है।

पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता निलेश नायक का कहना है कि चुनाव के समय शंकर नगर मंडल अध्यक्ष द्वारा अपने पद का धोंस दिखाकर हुए इस् प्रकार की ओछी हरकत समाज में और लोगो के बीच गलत सन्देश जा रहा हैं. जबकि अभी चुनाव के समय जनता के बीच हमें जाना है।

अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अनुप खेलकर पहले भी आसपास के कई लोगो के साथ पुर्व मे भी इस् तरह की धमकी-चमकी गुण्डागर्दी कर चुके हैं। चाहे तो वहाँ के लोगो से पुछा जा सकता है। उन्होंने मांग की है कि भाजपा के बड़े पदाधिकारी एवं संगठन के लोग इस पर विशेष ध्यान देते हुए तत्काल कारवाही करें। अन्यथा आगामी चुनाव मे भाजपा शंकर नगर मंडल अध्यक्ष द्वारा की गई ये हरकत पार्टी को क्या नुकसान पहुंचाएगी।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button