पूरे भारत में सिर्फ एक शहर जहां सबसे ज्यादा सर्दी और ज्यादा गर्मी पड़ती है, जानिए क्यों


राजस्थान का चुरू जिला
राजस्थान को ऐसे तो गर्म प्रदेश के तौर पर देखा जाता है, लेकिन वहां भी कई इलाके हैं जहां सर्दियों में भीषण सर्दी की खबर आती है. इनमें से एक चुरू है. यहा इतनी सर्दी पड़ती है कि रात के वक्त तो तापमान माइनस में पहुंच जाता है.
पिछले साल यहां कितनी सर्दी थी
साल 2022 में 27 दिसंबर के मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, चुरू का तापमान न्यूनतम -0.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. जबकि, वहां अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान 28 दिसबंर 1973 को दर्ज किया था और ये -4.6 डिग्री सेल्सियस था.
यहां भीषण गर्मी भी पड़ती है
सर्दी के साथ-साथ चुरू में भीषण गर्मी भी पड़ती है. गर्मियों में ये शहर भट्टी बन जाता है. यहां तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है. जून 2021 में तो ये अधिकतम 51 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. यही वजह है कि इस शहर के लोग सर्दी में ठंड से और गर्मी के मौसम में भीषण गर्मी से परेशान रहते हैं.
ऐसा क्यों होता है?
एक्सपर्ट्स मौसम के इस उतार चढ़ाव की वजह चुरू की भौगोलिक स्थिति को बताते हैं. चुरू के आसपास का इलाका ऊष्णकटिबंधीय उच्च दबाव वाला क्षेत्र है. इसके अलावा चुरू जिस अक्षांस पर स्थित है वहां हवाएं ऊपर से नीचे की ओर चलती हैं. इसके कारण यहां दिन में खूब गर्मी होती है और रात में उतनी ही सर्दी. मौसम में भी यही हवाएं भीषण सर्दी और गर्मी का कारण बनती हैं.
- विधानसभा में गूंजा प्राइवेट यूनिवर्सिटी, अफसरों की अनुपस्थिति और भ्रष्टाचार का मुद्दा, भूपेश बोले- सभी विभाग में अफसर शाही, विपक्ष का वॉकआउट
- IPL 2026 में RCB और SRH के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल
- बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राजधानी रायपुर में काटे जाऐगे हजारों ‘डेविल ट्री’ पेड़, इन पेड़ो से लोग पड़ रहे है बीमार, विधानसभा में उठा मुद्दा
- राजधानी के इस होटल में लगी भीषण आग, आसमान में उठे धुएं के गुब्बारे, मचा हड़कंप






