छत्तीसगढ़

Ambikapur : स्वच्छता दीदियों के साथ मुख्यमंत्री ने किया भोजन, जनजाति गौरव समाज की बहनों ने भोजन परोसा

Ambikapur : महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर आयोजित पर विचार गोष्ठी में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वच्छता दीदियों के साथ पत्तों से बनी पतरी और दोने पर भोजन किया। जनजाति गौरव समाज की दीदियों ने मुख्यमंत्री को भोजन परोसा। इस मौके पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भी स्वच्छता दीदियों के साथ भोजन किया।

साथ ही स्वच्छता दीदियों की सुविधा के लिए सभी 20 एसएलआरएम सेंटरों में वॉटर कूलर लगाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता किट भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने गोंड समाज के आवेदन पर सामुदायिक भवन 50 लाख रूपये की स्वीकृति दी।

दो हार के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव की आहट ! …दीपक बैज की हो सकती है छुट्टी…

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button