छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh News – भाजपा कवर्धा में एक भी रोहिंग्या मुस्लिम दिखा दें, झूठी कहानी का सहारा ले जीते है चुनाव…देखे वीडियों मों अकबर ने क्या क्या कहा

मोहम्मद अकबर ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि ये तो बस राजनीति है। जो लोग यह आरोप लगा रहे हैं, उनसे पूछिए कि कवर्धा में एक भी रोहिंग्या मुस्लिम दिखा दें। उन्होंने आगे कहा कि चाहे साजा हो या कवर्धा, भाजपा ने हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाया। इसमें आरोप लगाया गया है कि, कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती है। उन्होंने कहा, वे चुनाव जीतने के लिए इस झूठी कहानी का सहारा लेते हैं और इस बार भी यही हुआ।
देखे वीडियो

गौरतलब है कि पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में वन मंत्री रहे मोहम्मद अबकर को इस बार कवर्धा सीट से करारी हार मिली है। मोहम्मद अकबर को भाजपा के विजय शर्मा लगभग 40000 वोटों से हराया है। अब विजय शर्मा विष्णदेव साय सरकार में डिप्टी सीएम की ​भूमिका निभा रहे हैं।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button