Chhattisgarh – छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, इस तारीख से शुरू होंगे एग्जाम


रायपुर। छत्तीसगढ़ के 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से जारी टाइम टेबल के अनुसार 12वीं की परीक्षा 1 मार्च और दसवीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होंगी। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो बोर्ड की आधिकारिक
वेबसाइट www.cgbse.nic.in से डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से जारी टाइम टेबल के अनुसार 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 23 मार्च तक होंगी। वहीं 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होकर 21 मार्च को समाप्त होंगी। बोर्ड परीक्षाएं कुल 23 दिन चलेंगी। बतादें कि इस बार दसवीं में 3,47,000 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है और 12वीं में 2,62,000 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए फार्म भरे हैं।


माशिमं के सचिव प्रोफेसर वीके गोयल ने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के लिए टाइम टेबल घोषित कर दिया है। 12वीं की परीक्षा 1 मार्च और दसवीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होगी। दसवीं में 3,47,000 विद्यार्थी परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं और 12वीं में 2,62,000 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए फॉर्म भरे हैं।


- राजधानी रायपुर में चोरो ने बनाया गैस सिलेंडर को बनाया निशाना
- रायपुर, दुर्ग में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, इलाके में तनाव
- छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव, रायपुर धमतरी में गिरे ओले, आज 19 जिलों में होगी बारिश
- छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में बंपर भर्ती : सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल और क्रीड़ा अधिकारी के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू
- CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 12वां दिन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा धर्म स्वातंत्र्य विधेयक करेंगे पेश








