छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh – पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्‍नी ने कब्जा की जमीन से बोरिया-बिस्तर समेटा, मिला था निगम से नोटिस

रायपुर। शासकीय भूमि पर बने भवन पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्‍नी शकुन डहरिया की अध्यक्षता वाली राजश्री सद्भावना समिति ने निगम की नोटिस के बाद आज खाली कर दिया है । इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। बता दें कि पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी की अध्यक्षता में संचालित राजश्री सद्भावना समिति को निगम ने नोटिस जारी किया था। साथ ही 72 घंटे के भीतर जोन क्रमांक 10 स्थित शताब्दी नगर के सामुदायिक भवन को खाली करने के निर्देश दिए थे। मामले में निगम की भी लापरवाही सामने आई थी। भवन के हस्तांतरण के लिए एमआइसी में संकल्प तो पारित किया गया, लेकिन निगम की ओर से हस्तांतरण के संदर्भ में संस्था को कोई भी पत्र जारी नहीं किया गया था।

इसे भी पढ़े

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button