IPL 2024 के सीजन में छत्तीसगढ़ के ये तीन खिलाड़ी बिखेरेंगे जलवा, हरप्रीत, शशांक पंजाब से तो अजय चेन्नई के लिए खेलेंगे

IPL Auction 2024 : रायपुर। IPL में छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। पंजाब किंग्स ने हरप्रीत सिंह भाटिया को 40 लाख रुपये में रिटेन किया है, वहीं शशांक सिंह को 20 लाख में खरीदा है। अजय मंडल को चेन्नई ने 20 लाख में रिटेन किया है। शुभम अग्रवाल को जगह नहीं मिली।
राजनांदगांव के अजय मंडल चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते नजर आएंगे। पिछले वर्ष हुए आक्शन चेन्नई ने अजय को उनके बेस प्राइज पर खरीदा था। इस वर्ष खेले गए रणजी ट्राफी में अजय का जबरदस्त प्रदर्शन किया। इसे देखते हुए चेन्नई सुपर किंग ने उन्हें अपने रिटेन खिलाड़ियों की सूची में रखा है। वहीं हरप्रीत सिंह भाटिया और शशांक सिंह पंजाब की टीम से खेलते नजर आएंगे।
वहीं आइपीएल 2024 में छत्तीसगढ़ के एक और प्रतिभावन क्रिकेटर नजर आएंगे। पिछले साल हुए मेगा आक्शन में हैदराबाद सनराइजर्स ने शशांक सिंह को बेस प्राइज में खरीदा था। लेकिन चोटिल होने के कारण बाद में टीम ने रिलीज कर दिया था। इस बार शशांक पंजाब किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे।
- MP VYAPAM Scam: 6 साल से फरार ‘सॉल्वर’ मोहम्मद जावेद गिरफ्तार, अलीगढ़ से पकड़ा गया मास्टरमाइंड
- Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव के बड़े वादे — पंचायत प्रतिनिधियों का डबल मानदेय, 50 लाख बीमा और कर्मकार समाज को 5 लाख ब्याजमुक्त लोन
- Bihar Election 2025: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल-प्रियंका समेत 40 बड़े नेता मैदान में
- “पूना मारगेम” से जनविरोधी माओवादी विचारधारा का खात्मा, बस्तर में हो रही शांति की स्थापना : सीएम साय
- पूर्व सीएम भूपेश बघेल की शिकायत लेके थाना पहुंचे बीजेपी विधायक






