छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में दोपहर एक बजे तक 46.14% मतदान, सबसे ज्यादा मतदान अभी तक रायगढ़ में 55.87% सबसे कम बिलासपुर में 39.93% मतदान

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के लिए 7 लोकसभा सीटों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, दुर्ग, जांजगीर-चांपा और सरगुजा के लिए मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक 46.14% मतदान हुई है। सबसे ज्यादा मतदान अभी तक रायगढ़ में 55.87% हुआ है। जबकि सबसे कम बिलासपुर में 39.93% मतदान हुआ है।

अंतिम चरण के चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों की किस्मत 1 करोड़ 39 लाख1 हजार 285 मतदाता तय करेंगे। तीसरे चरण में 82 हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। खास बात यह है कि प्रदेश में पहली बार प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button