छत्तीसगढ़रायगढ़ संभाग

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के पांच लोगो की हत्या, हत्या करने के बाद आरोपी खुद फांसी पर झूला

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले के थरगांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हथौड़ा और टंगिया से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद फांसी लगा के खुदकुशी कर ली, इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंचे हुए हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, महासमुंद जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर स्थित सलीहा थाना क्षेत्र के ग्राम थरगांव (चादंन) में एक ही परीवार के 5 लोगों की एक आरोपी ने हत्या कर दी. उसके बाद हथियारे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

इस हत्याकांड में मृतकों के नाम हेमलाल, जगमती, मिरा और मिरा के पुत्र सहित दो मासूम हैं. वहीं हत्यारा पप्पू टेलर पड़ोसी बताया जा रहा है. सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के एसपी पुष्कर शर्मा ने इस मामले की पुष्टि की है. साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया है. इस मामले में जांच के बाद ही ज्यादा जानकारी मिल पाएगी.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button