छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ के कोयला और शराब घोटाले में कुमारी सैलजा है शामिल, हरियाणा में छत्तीसगढ़ के दर्जन भर पूर्व कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा

छत्तीसगढ़ के 11 पूर्व कांग्रेस नेताओं ने हरियाणा के सिरसा में कुमारी सैलजा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज हरियाणा की सिरसा लोकसभा सीट में छत्तीसगढ़ के 11 पूर्व कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यहां पर इन पूर्व कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा पर कई गंभीर आरोप लगाए।

कोयला,शराब घोटाले में कुमारी सैलजा शामिल
पूर्व कांग्रेस नेताओं ने छत्तीसगढ़ के कोयला और शराब घोटाले में कुमारी सैलजा के शामिल होने का दावा किया। भाजपा नेता चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि हम सभी कुमारी सैलजा के सताए हुए लोग हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचारियों के साथ मिलकर काम किया। कांग्रेस के नेताओं को भ्रष्टाचार पर चुप रहने कहा। उन्होंने कहा कि कुमारी सैलजा के खिलाफ आवाज उठाने वाले नेता पार्टी से निलंबित कर दिए गए। भाजपा नेताओं ने कुमारी सैलजा पर छत्तीसगढ़ में टिकट वितरण को लेकर कुमारी सैलजा पर पैसे लेने के आप भी लगाए हैं।

कुमारी सैलजा है सिरसा लोकसभा सीट से प्रत्याशी
बता दें कि कांग्रेस ने कुमारी सैलजा को सिरसा लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। सिरसा से BJP ने अशोक तंवर को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा यहां पर 11 पूर्व कांग्रेसी नेताओं को भाजपा ने जिम्मेदारी सौंपी है। इन जिम्मदारियों को निभाने के लिए शिशुपाल सोरी, प्रमोद शर्मा, चौलेश्वर चंद्राकर, चंद्रशेखर शुक्ला, अरुण सिंह, आलोक सिंह, उषा पटेल, वाणी राव, अजय बंसल, अनिता रावटे, तुलसी साहू सिरसा में प्रचार करेंगे।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button