बस्तर संभाग

बीजापुर में पुलिस और नक्‍सलियों में मुठभेड़, एक नक्‍सली ढेर, शव बरामद…देखे Video

छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर के थाना नैमेड़ क्षेत्रांतर्गत कैंप रेड्डी से डीआरजी की टीम नक्सल गश्त सर्चिंग पर रवाना हुई थी। मंगलवार सुबह आठ बजे के आसपास ग्राम कचिलवार में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में पुलिस के किसी भी जवान को कोई नुक्सान नहीं पहुंचा है। जवानों के द्वारा घेराबंदी मौके से दो नक्‍सलियों को पकड़ने में सफलता मिली है। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने इस घटना की पुष्टि की है।

नैमेड थाना क्षेत्र का मामला, एसपी ने घटना की पुष्टि की
एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि इसमें एक नक्‍सली का शव बरामद हुआ़ है। इस मुठभेड़ में एक नक्‍सली घायल अवस्था में पकड़ा गया है। घटनास्थल से भारी मात्रा में नक्‍सलियों ने दैनिक उपयोग के सामान छोड़कर भाग गए। घटनास्थल घने जंगलों व पहाड़ी पर होने के कारण जवानों द्वारा सर्चिंग जारी है। एएसपी का कहना है कि जवानों के लौटने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button