छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

Chhattisgarh : चार की मौत, तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर में हुई जबरदस्त

Chhattisgarh : जगदलपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर में टक्कर हो गयी। हादसे में छत्तीसगढ़ के चार लोगों की मौत हो गयी। घटना ओड़िशा के कालाहांडी की बतायी जा रही है। जिस जगह पर ये हादसा हुआ है, वो बस्तर और ओड़िशा का सीमावर्ती क्षेत्र है। भवानी पटना की ओर कार जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गये।

जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर और तेज रफ्तार कार में टक्कर हुई है। घटना में 4 की मौके पर ही मौत हो गयी। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। घटना कालाहांडी के लाचीपुर के पास की बतायी जा रही है। घटना में शव क्षत विक्षत हो गया है। हालांकि मृतक छत्तीसगढ़ के बताये जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर, पीएम के लिए शव भिजवाये हैं।

भाजपा की जांच टीम पहुंची अमरगुफा, बोले ‘सतनामी समाज को बदनाम करने की साजिश’

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button