छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Hareli Tihar : सीएम साय की पत्नी कौशल्या साय को भी चाहिए महतारी वंदन योजना का लाभ, पर आवेदन हो जाता है निरस्त

Hareli Tihar : छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के पहले पर्व “हरेली” पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सपत्नीक आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में गौरी-गणेश, नवग्रह की पूजा कर भगवान शिव का अभिषेक किया। वहीं कृषि कार्य में प्रयुक्त होने वाले नांगर, रापा, कुदाल व कृषि यंत्रों की विधिवत पूजा-अर्चना कर हरेली त्योहार का शुभारंभ किया। इस मौक़े पर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के किसानों समेत छत्तीसगढ़वासियों की ख़ुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। पशुधन संरक्षण के संदेश के साथ मुख्यमंत्री ने गाय व बछड़े को लोंदी और चारा खिलाया। मौके पर सीएम साय की पत्नी कौशल्या साय ने भी प्रदेशवासियों की हरेली तिहार की बधाई दी इस मौके पर उन्होंने छत्तीसगढ़ की माताओं बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने पर बधाई देते हुए कहां कि उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है गर उन्हें भी इसका लाभ मिलता तो वे अपने इच्छानुसार उसे खर्च करती
देखिए क्या कहा

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button