छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

Chhattisgarh News : 2 बहनों में खिलौने को लेकर झगड़ा, पिता ने इतना पीटा एक की मौत, एक गंभीर

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में शनिवार दोपहर 2 बहनों में खिलौने को लेकर झगड़ा होने पर पिता ने एक बेटी को पीट-पीटकर मार डाला। मारपीट से एक बेटी की हालत नाजुक है। घायल बच्ची को बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला चांपा थाना क्षेत्र के मिशन फाटक भोजपुर का है। मिली जानकारी के मुताबिक पिटाई से अलीशा परवीन की मौत हुई है। दूसरी बच्ची अलीना परवीन का बीडीएम अस्पताल में इलाज जारी है।

बेटियों को हाथ-मुक्के और बेल्ट से पीटा
पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी पिता सलमान उर्फ डिशान अली गाड़ी मेकैनिक है। वह अपनी 2 बेटी अलीशा और अलीना के साथ रहता है। शनिवार दोपहर दोनों बहन झगड़ रहे थे, जिससे पिता गुस्से में दोनों बेटियों को बेरहमी से पीटने लगा।

पड़ोसियों ने बताया कि सलमान ने बेटियों को हाथ-मुक्के और बेल्ट से पिटाई की है। दोनों के शरीर में चोट के निशान पड़ गए हैं। बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर वह मौके पर पहुंचे। इस दौरान दोनों बहनों की हालत गंभीर थी, जिन्हें तत्काल BDM अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में दूसरी बेटी दर्द से तड़प रही
इस दौरान डॉक्टर ने जांच के बाद बड़ी बेटी अलीशा परवीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी बेटी दर्द से तड़प रही थी।​​​​​​​ डॉक्टर्स और पड़ोसियों ने घटना की जानकारी चांपा पुलिस को दी। पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया।

पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया
पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता सलमान सनकी किस्म का आदमी है। आरोपी पिता को पुलिस ने मिशन फाटक से हिरासत में लिया है। उससे मामले की पूछताछ की जा रही है।

हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें
हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें

बलौदाबाजार की घटना का राजनीतिकरण करके, समाज को लड़ाने की साजिश – चरणदास महंत

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button