छत्तीसगढ़रायगढ़ संभाग

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में आदिवासी महिला से गैंगरेप में शामिल नाबालिग की ओडिशा के खेत में मिली लाश

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में महिला से गैंगरेप के एक नाबालिग आरोपी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव गुरुवार को ओडिशा के सरायपाली में मिला है। बता दे कि गैंगरेप मामले में महिला के दोस्त सहित 7 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मारा गया नाबालिग आरोपी फरार चल रहा था। SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि आरोपी अपने मामा के घर छिपा था। एक खेत में जंगली सुअर से बचने के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।

बता दे कि पुसौर ब्लॉक निवासी 27 साल की महिला कुछ सालों से अपने पति से अलग रह रही है। वह सोमवार रात अपने एक दोस्त के साथ मीना बाजार जा रही थी। इसी के दौरान NTPC लारा के पास कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और गैंगरेप किया।

बताया जा रहा है कि पहले महिला के दोस्त ने ही उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद बाकी 7 आरोपी भी पहुंच गए। सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं। वारदात के बाद सब वहां से भाग निकले। आरोपियों में 2 नाबालिग भी शामिल हैं। इनमें से एक की मौत हो गई है

कांग्रेस ने बनाई 5 सदस्यीय जांच टीम
कांग्रेस ने गैंगरेप मामले में महिला विधायकों की 5 सदस्यीय जांच टीम बनाई है। ये टीम 25 अगस्त को घटना स्थल के आसपास के गांवों का दौरा करेगी। वहां ग्रामीणों से बात करने के बाद रिपोर्ट तैयार करेगी।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button