सीपत मंडल के धनियां में 30 मार्च से भाजपा का दो दिवसीय महाप्रशिक्षण अभियान , बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी, संगठनात्मक मजबूती पर रहेगा फोकस
भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर, मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा का आह्वान – हर कार्यकर्ता बने संगठन की ताकत


सीपत (हिमांशु गुप्ता) :– भारतीय जनता पार्टी सीपत मंडल द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित एवं विचारशील बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान का भव्य आयोजन 30 मार्च 2026 से किया जा रहा है। यह दो दिवसीय महाप्रशिक्षण कार्यक्रम मंगल भवन धनिया के सभागृह में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित मानी जा रही है। इस आयोजन को लेकर पूरे मंडल में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं के बीच इसे संगठन के ऊर्जा संचार महाकुंभ के रूप में देखा जा रहा है, जहां अनुभवी नेतृत्व द्वारा संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं भविष्य की रणनीतियों का गहन मार्गदर्शन दिया जाएगा। मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने सभी ज्येष्ठ एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन को नई दिशा देने का अवसर है। हर कार्यकर्ता को पूरे समय उपस्थित रहकर इसे आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ एवं प्रखर वक्ता विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक स्पष्टता एवं आगामी चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर मार्गदर्शन देंगे।
पहला दिन – 30 मार्च 2026 (सोमवार)
सुबह 9:00 से 10:00 बजे – पंजीयन
सुबह 10:00 से 11:00 बजे – नाश्ता
सुबह 11:00 बजे – ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगीत
सुबह 11:15 बजे – प्रदर्शनी उद्घाटन
सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे – वक्ता सत्र
दोपहर 1:30 से 2:30 बजे – भोजन
दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे – वक्ता सत्र
शाम 5:00 से 5:30 बजे – चायकाल
शाम 5:30 से 7:30 बजे – वक्ता सत्र
रात्रि 7:30 से 8:30 बजे – भोजन एवं रात्रि विश्राम
दूसरा दिन – 31 मार्च 2026 (मंगलवार)
प्रातः 6:00 से 8:00 बजे – योग एवं प्राणायाम
प्रातः 8:00 से 9:00 बजे – स्वल्पाहार
तत्पश्चात – समापन, आभार प्रदर्शन, राष्ट्रगान एवं प्रस्थान
संगठन को नई ऊर्जा देने का संकल्प :–
मंडल महामंत्री सतीश पाटनवार एवं हरिकेश गुप्ता ने भी सभी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर इस महत्वपूर्ण आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है। यह महाप्रशिक्षण अभियान न केवल संगठनात्मक मजबूती का आधार बनेगा, बल्कि कार्यकर्ताओं के भीतर नई ऊर्जा, उत्साह और वैचारिक स्पष्टता का संचार कर भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। सीपत में 30 मार्च से शुरू हो रहा यह प्रशिक्षण अभियान, भाजपा संगठन के लिए एक नई दिशा और नई शक्ति का प्रतीक बनने जा रहा है।








