छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

Bilaspur News : बिलासपुर में दिन दहाड़े चाकू मार कर युवक की हत्या

Bilaspur News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आपसी विवाद के बाद एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल यह पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है, जहां तिफरा बछेरा पारा निवासी आकाश सूर्या एक प्राइवेट जॉब करता था। रोज की तरह वह सुबह नौकरी में जाने के लिए घर से निकला था। तभी पास में ही रहने वाले शुभम साहू ने उसे मोहल्ले में रोक लिया। दोनों के बीच पुराना विवाद चल रहा है। शुभम ने आकाश के साथ गाली–गलौज करना शुरू कर दिया और हाथापाई पर उतारू हो गया। इसी बीच शुभम ने चाकू निकालकर आकाश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू से हुए हमले से आकाश खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। घटना की जानकारी मिलने ही आकाश के परिजन मौके पर पहुंचे और बाइक में लेकर आकाश को सिम्स पहुंचे जहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया।

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
मोहल्ले वालों से जानकारी लेकर पुलिस ने आरोपी शुभम को गिरफ्तार किया। आरोपी शुभम ने पहले भी आकाश के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला किया था।

हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें
हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें

बस्तर में गणेश उत्सव मनाने पर जुर्माने की धमकी, गणेश बैठाने पर देना होगा 51 हजार जुर्माना

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button