छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh News : मोदी की गारंटी करें पूरी, जल्द हो शिक्षक भर्ती, डीएड. एवं बीएड. संघ का प्रदर्शन

Chhattisgarh News : राजधानी रायपुर में डीएड. एवं बीएड. संघ 7 सुत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। संघ 33 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग रहा है। उनका कहना है कि, विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी ने घोषणा-पत्र में प्रदेश भर में 57 हजार शिक्षकों की भर्ती किये जाने की बात कही थी। जिसको लेकर वे सूबे के सीएम विष्णु देव साय के नाम पर रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।

पीएम मोदी की गारंटी करें पूरी, जल्द करें भर्ती – अभ्यर्थी
ये सभी प्रशिक्षित युवा पीएम मोदी गारंटी पूरी करने की मांग करते हुए शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे हैं। इसके पहले भी इन युवाओं ने शासन प्रशासन को आवेदन दिया है। इसके बावजूद अभी तक मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया है। यही वजह है कि अब डीएड और बीएड प्रशिक्षित युवा न केवल सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बल्कि, आगे मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें
हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें

Chhattisgarh News : पंडित रविशंकर शुक्ल विवि के सामने ट्यूशन क्लास और कैफे में लगी भीषण आग

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button