छत्तीसगढ़बस्तर संभागरायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में 6 नक्सलियों के मारे जानें की खबर, कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर अभी भी चल रही है मुठभेड़

बीजापुर : एक तरफ भारत ने बुधवार की रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में बड़ा हमला किया है। पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) के 9 आतंकी ठिकानों मुंह तोड़ जवाब दिया है जिसमें 90 से अधिक आतंकी मारे जाने की खबर है तो वहीं दूसरी छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र में सुरक्षा बलों के जवानों ने बड़ी कार्रवाई की है। जवानों ने 6 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। हालांकि इसकी आधिकारी पुष्टि आना बा​की है।

मिली जानकारी के अनुसार, ये मुठभेड़ कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर हुई है। सूत्रों के अनुसार, मौके पर अब भी ऑपरेशन चल रहा है। इस ऑपरेशन को DRG, कोबरा कमांडो, CRPF, और STF के जवानों ने मिलकर किया है।

इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी ADG विवेकानंद सिन्हा कर रहे हैं। वहीं CRPF IG राकेश अग्रवाल और बस्तर रेंज IG पी. सुंदरराज भी हर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं। जवान लगातार नक्सलियों के ठिकानों की ओर बढ़ते जा रहे हैं।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button