छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायपुर संभाग

Chhattisgarh : पिकनिक के लिए निकली चार छात्राएं स्कूल से नहीं लौटी घर, मचा हड़कंप

Chhattisgarh : मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र स्थित पेठुलकापा गांव की चार स्कूली छात्राएं शुक्रवार शाम को गायब हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पथरिया पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। आसपास के गांव में छात्राओं की तलाश की जा रही है। इसके अलावा आसपास के जिलों में भी इसकी सूचना दी गई है।

देर रात छात्राओं के स्वजन थाने पहुंचे। उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पथरिया थाना प्रभारी आरएल चंद्रा ने बताया कि शुक्रवार की रात सूचना मिली कि पेठुलकापा गांव की चार छात्राएं गायब हैं। उन्होंने बताया कि पेठुलकापा गांव में रहने वाली छात्राएं रोज की तरह स्कूल गई थी। इसके बाद वे शाम तक अपने घर नहीं पहुंची। इसके बाद स्वजन ने उनकी तलाश की। जब छात्राओं का कहीं पता नहीं चला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सहेलियों से पिकनिक जाने की कही थी बात
एक साथ चार छात्राओं के गायब होने की सूचना पर पुलिस की टीम भी सक्रिय हो गई है। पुलिस की टीम ने गांव में पूछताछ की है। इसमें पता चला है कि छात्राओं ने अपनी सहेलियों से पिकनिक जाने की बात कही थी। छात्राओं की सहेलियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने छात्राओं की तलाश तेज कर दी है। आसपास के जिलों की पुलिस को इसकी सूचना दी गई है।

इसके अलावा पथरिया पुलिस की टीम आसपास के गांव में भी छात्राओं की तलाश कर रही है। साथ ही आसपास के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से भी छात्राओं की जानकारी जुटाई जा रही है। देर रात तक छात्राओं के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस फिलहाल चारों बालिकाओं की तलाश कर रही है। खबर लिखे जाने तक उनकी कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।

गर्लफ्रेंड को गिफ्ट, फैक्ट्री , लाखों की हवाई यात्रा, करोड़ो की प्रापर्टी, चार्जशीट में हुए खुलासे

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button