छत्तीसगढ़बस्तर संभागबिलासपुर संभागरायगढ़ संभागरायपुर संभागसरगुजा संभाग

छत्तीसगढ़ के 28 जिलों में अगले तीन दिनो तक होगी बारिश, यलो अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मानसून की गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में दिन भर बदल छाए रहने के बाद भी बारिश नहीं हो रही है। बारिश नहीं होने के चलते राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रायपुर समेत आस-पास के जिलों में लोगों को भीषण उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने जनता को खुशख़बरी दी है। मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आने वाले दो दिनों तक भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने खासकर बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं रायपुर, बिलासपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, सूरजपुर, सरगुजा, कोरबा, बलरामपुर, रायगढ़, जशपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं और दिन भर बादल छाए रहेंगे।

बिजली गिरने की भी है संभावना
मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में बारिश के अलर्ट के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने जनता से अपील की है कि, अगर आप घर से बाहर है और अचानक बारिश शुरू हो जाए तो किसी खुले स्थान या फिर पेड़ के नीचे ना रुके। ऐसा करना आपकी जान के लिए खतरा बन सकता है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button