कलेक्टर के ख़िलाफ़ ननकी राम कंवर की शिकायत की होगी जांच, फिर लिया जाऐगा एक्शन – सीएम साय

कोरबा जिले के सिनियर आदिवासी नेता और रामपुर के पूर्व विधायक ननकीराम कंवर ने कोरबा जिले के कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उन्होंने मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि, जिलाधीश अजीत वसंत को हटाया जाये। अगर तीन दिनों के भीतर सरकार उनके इस मांग पर संज्ञान नहीं लेती तो वह धरना देंगे। मामले में सीएम साय ने कहा है कि, ननकीराम कंवर की मांग पर जांच होगी। जांच के बाद कोई निर्णय होगा। इस तरह सीएम ने संकेत दिए है कि, ननकीराम के शिकायतों पर सरकार जिला कलेक्टर के खिलाफ जाँच कर सकती है।
ननकीराम कंवर ने कलेक्टर को बताया था हिटलर
बता दें कि, अपने बेबाकी और बगावती तेवर कोई लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले, छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व गृहमंत्री और कोरबा जिले के दिग्गज आदिवासी नेता ननकीराम कंवर ने फिर एक बार जिले के अफसरशाही से दो-दो हाथ करने का मन बना लिया है। कलेक्टर के खिलाफ सीएम साय को लिखा गया उनका खत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ननकीराम ने जिलाधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें ‘हिटलर’ तक कह दिया था।
सीएम को लिखे गये शिकायती पत्र में पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने दवा किया था कि, लोकसेवक के पद पर होते हुए भी जिले के कलेक्टर स्थानीय लोगों को टारगेट कर रहे है, अपने संवैधानिक पद का दुरूपयोग कर रहे है। ननकीराम ने आगे लिखा, “वह किसी अंग्रेज जमाने के हिटलर प्रशासक से कम नहीं है। मेरे द्वारा इनके विरुद्ध कई मामलो को सरकार के संज्ञान में लाया गया लेकिन सरकार की मौन रहना प्रदर्शित करता है कि, अजित वसंत को सरकार में बैठे नेता व अधिकारियो का संरक्षण मिल रहा है, जिससे इनका मनोबल बढ़ा हुआ है।
कांग्रेस ने भाजपा को घेरा
सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने ननकीराम के इस पत्र को साझा करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा था। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ प्लेटफॉर्म पर लिखा, “भाजपा के दिग्गज लगातार विष्णुदेव सरकार की ताबूत में किल ठोकने में लगे हुए हैं , इसमें ताजा कील ननकी राम कंवर जी ने ठोंकी हैं। आदिवासी अस्मिता का अपमान करने वाली यह सरकार बुरी तरह से बेनकाब हो चुकी है इस बार ननकी राम कंवर जी ने मोर्चा खोल दिया हैं। अफसर के सहारे कॉर्पोरेट परस्ती में मस्त के सरकार अब और छत्तीसगढ़ियों का अपमान नहीं कर सकती। मुख्यमंत्री विष्णुदेव जी को दिन गिनना शुरू कर देना चाहिए।”
भाजपा के दिग्गज लगातार विष्णुदेव सरकार की ताबूत में किल ठोकने में लगे हुए हैं
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) September 23, 2025
इसमें ताजा कील ननकी राम कंवर जी ने ठोंकी हैं
आदिवासी अस्मिता का अपमान करने वाली यह सरकार बुरी तरह से बेनकाब हो चुकी है इस बार ननकी राम कंवर जी ने मोर्चा खोल दिया हैं।
अफसर के सहारे कॉर्पोरेट परस्ती… pic.twitter.com/yh1VtShZ2Y