छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में अब लड़कियां भी बेचने लगी गांजा

छत्तीसगढ़ की रायपुर ATS ने गांजा तस्करी में शामिल दो युवतियों समेत चार लोगों को रंगे हाथ पकड़ा है। पकड़े गये सभी आरोपी दुर्ग भिलाई के रहने वाले है। साथ ही एटीएस की टीम ने आरोपियों के पास से 23 किलो 110 ग्राम गांजा जब्त किया है।

रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा व एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर राजधानी में नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की तलाश कर कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच 19 जून को थाना गंज स्टॉप को सूचना मिली कि तेलघानी नाका चौक पास माल धक्का रोड मे 2 लड़के और 2 लड़की अपने पास दो ट्रॉली बैग व दो पिट्ठू बैग में गांजा रखें है। इस सूचना पर एटीएस तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर आरोपियों को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम श्याम तांडी, शिवा बघेल, निशा बग्गा व इशा बग्गा बताये। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें दोनों ट्राली बैग एवं दोनों पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर हरे रंग के पॉलिथीन के अंदर 23 पैकेट गांजा मिला।

थाना गंज पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 23 किलो 110 ग्राम गांजा कीमती 230000/-रुपए व पांच नग मोबाइल, वाहन स्कूटी एक्सेस जुमला जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा 20b एनडीपीएस एक्ट का पाए जाने से आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 160/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तरी

  1. श्याम तांडी पिता मतीराम तांडी उम्र 35 साल पता स्टेशन चौक कुम्हारी रूपनगर उड़िया बस्ती जिला दुर्ग
  2. शिवा बघेल पिता नकुल बघेल उम्र 35 साल पता कोटा स्टेडियम के पास थाना सरस्वती नगर रायपुर
  3. निशा बग्गा पिता परमेश्वर बग्गा उम्र 26 साल
  4. ईशा बग्गा पिता परमेश्वर बग्गा उम्र 21 साल दोनों निवासी भिलाई तीन मस्जिद के पीछे जिला दुर्ग छ.ग.

Chhattisgarh News । तहसीलदार पति संग रहने दो नहीं तो ससुराल की चौखट पर कर दूंगी अपने प्राण त्या

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button