देश दुनिया

मैथिली ठाकुर की कहानी: 25 साल की उम्र में करोड़ों की मालकिन, जानिए कैसे बनीं संगीत की दुनिया की सितारा

लोकप्रिय लोकगायिका और बिहार विधानसभा की BJP उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। 25 वर्षीय मैथिली अलीनगर सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उनके अनुसार, उनकी कुल चल संपत्ति 2.32 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति 47 लाख रुपये है, जिसका बाजार मूल्य लगभग 1.5 करोड़ आंका गया है।

आय और चल-अचल संपत्ति का विवरण

2023-24 में मैथिली ठाकुर की आय 28.67 लाख रुपये रही, जबकि पिछले चार वर्षों में उनकी वार्षिक आय 11 से 17 लाख रुपये के बीच रही। नामांकन के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उनके पास 1.80 लाख रुपये नकद, वाहन मूल्य दो करोड़ रुपये से अधिक और सोने-चांदी के जेवरात हैं। 2022 में उन्होंने 47 लाख रुपये की भूमि भी खरीदी थी।

राजनीतिक और सांस्कृतिक पहचान

मैथिली ठाकुर को 2021 में ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया और उन्हें बिहार का स्टेट आइकन घोषित किया गया। अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। मैथिली ने चुनाव में आदर्शनगर बनाने का संकल्प लिया है और इस बार बिहार की सबसे कम उम्र की प्रत्याशी हैं।

संगीत ने दी पहचान और आय

मधुबनी जिले की मैथिली ने बचपन से संगीत की पढ़ाई की। उनके पिता रमेश ठाकुर शास्त्रीय संगीतकार हैं। ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’, ‘इंडियन आइडल जूनियर’ और ‘राइजिंग स्टार’ में उनकी प्रतिभा ने उन्हें लोकप्रिय बनाया। सोशल मीडिया और लाइव परफॉर्मेंस से वे हर कार्यक्रम से 5 से 7 लाख रुपये तक कमाती हैं।

ख़बर को शेयर करें

Regional Desk

Regional Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button