छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

Chhattisgarh News : नगर पालिका के गेट पर बैठ कर कांग्रेस विधायक ने जमके की नारेबाजी

Chhattisgarh News : जांजगीर-नैला नगर पालिका के गेट पर कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप अपने समर्थकों के साथ बैठ कर जमकर नारेबाजी की. अधिकारियों के रवैये और नाली की सफाई नहीं होने से नाराज हो कर समर्थको के साथ उन्होंने प्रदर्शन किया. साथ ही, नैला बस स्टैंड के पास एक मार्ग को बंद करने को लेकर भी आक्रोश देखा गया. प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति पेट्रोल लेकर भी पहुंचा था. नगर पालिका में प्रदर्शन के बाद तहसीलदार, नायब तहसीलदार और टीआई पहुंचे और विधायक ब्यास कश्यप से चर्चा कर अफसरों ने 2 दिनों में व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला 2 घण्टे बाद समाप्त हुआ. विधायक ब्यास कश्यप का आरोप है कि नगर पालिका अधिकारी, किसी की समस्या नहीं सुनते, जिसकी वजह से उन्हें गेट पर बैठना पड़ा. समस्या से लोग परेशान हैं, लेकिन अधिकारी को कोई मतलब नहीं है. विधायक ने कहा है कि समस्या नहीं सुधरी तो आगे भी आंदोलन किया जाएगा.
देखे पूरी खबर

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button