देश दुनिया

तालाब में इस हालत में मिली पति-पत्नी की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

जनकपुर।  एमसीबी जिले (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) में उस समय हड़कंप मच गया जब जनकपुर के तालाब में दो लाशें मिली। दोनों मृतकों में एक पुरूष और एक महिला है। ताालाब में लाश मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मृतकों की पहचान राजभान बैगा और मनुआ बैगा के रूप में हुई है, जो पति-पत्नी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों तालाब में नहाने गए थे। लेकिन गहरे पानी में जाने की वजह से दोनों की मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।

ख़बर को शेयर करें

Regional Desk

Regional Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button