छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Dhamtari News : धमतरी में माँ-बेटी ने फांसी लगाकर दी जान, कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

Dhamtari News : धमतरी जिले में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ माँ और बेटी दोनों ने एक ही साथ फांसी लगाकर जान दे दी हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी हैं। यह घटना कोतवाली थाना इलाके के बनियापारा शिव चौक की बताई जा रही हैं, जहाँ मकान के भीतर से शवों को बरामद किया गया है। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुट गई है

साल भर पहले भाई ने की थी खुदकुशी
चर्चा है कि 1 साल पहले सितंबर माह में खुशबू के भाई आकाश मिश्रा ने पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया था. इसके बाद से पूरा परिवार डिप्रेशन में चल रहा था. आकाश के घर में उसकी मां और तलाकशुदा बहन खुशबू शर्मा और खुशबू की बेटी रहते थे. आकाश के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है.

कोतवाली पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. आगे की जांच की जा रही है.

सोशल मीडिया में किया था डिप्रेशन वाला पोस्ट
सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पेज पर खुशबू शर्मा ने फांसी लगाने से पहले एक स्टेटस लगा रखा था. जिसमें लिखा है कि “यहां अंत में कुछ नहीं होता, यहां अंत में अंतिम संस्कार होता है” इससे अंदेशा से लगाया जा सकता है कि खुशबू किसी बात से गम में थी.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button