छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

भारी बारिश : नदी नाले उफान पर, कवर्धा-बिलासपुर नेशनल हाईवे बंद

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बुधवार देर रात तक भारी बारिश हुई। इसके चलते कई नदी नाले उफान पर हैं। पंडरिया के हरिनाला पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। इसके कारण कवर्धा-बिलासपुर नेशनल हाईवे बंद हो गया है।

आज यानी गुरुवार सुबह 5 बजे से इस पुल में पानी आना शुरू हो गया था। आज सुबह 6 बजे से पुल पर पानी पूरी तरह से आने के कारण यह हाईवे सड़क बंद हो गया। वर्तमान में अब लोग कवर्धा से बिलासपुर जाने के लिए ग्राम जोराताल से नेवारी होते हुए प्रतापपुर से ग्राम कुंडा और पोंडी-सारंगपुर चौराहा होते हुए ग्राम कुंडा की ओर से बिलासपुर की ओर जा रहे हैं। दूसरी ओर जिले में इस साल अब तक 669.8 मिमी बारिश हो चुकी है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button