छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh : अभी बंद नहीं होगा कुम्हारी टोल प्लाजा, 2026 के बाद किया जाऐगा विचार- नितिन गडकरी

Chhattisgarh : भिलाई के पास कुम्हारी टोल प्लाजा बंद करने को लेकर पिछले कई सालों से कभी बीजेपी तो कभी कांग्रेस प्रर्दशन करते आई है पर टोल प्लाजा बदस्तूर जारी रहा इसी बीच रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा फिर कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने की मांग पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की गई

नियमों के तहत बनाया गया है टोल प्लाजा
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि कुम्हारी टोल प्लाजा को नियमों के तहत बनाया गया है और वहां फिलहाल ज्यादा ट्रैफिक जाम नहीं होता। फिर भी, ट्रैफिक को और आसान बनाने के लिए वहां मल्टी-लेन फ्री फ्लो सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे गाड़ियां बिना रुके आगे बढ़ सकेंगी। इससे सफर का समय और पेट्रोल-डीजल की खपत भी कम होगी।

2026 के बाद बंद करने पर होगा विचार
गडकरी ने बताया कि 92 किलोमीटर लंबा दुर्ग-रायपुर-औरंगाबाद बायपास का काम चल रहा है। यह बायपास जून 2026 तक पूरा हो जाएगा। जब यह बायपास चालू होगा, उसके बाद कुम्हारी टोल को बंद करने पर विचार किया जाएगा।

बता दें कि सासंद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्र सरकार से यह टोल बंद करने की मांग की थी, इसके साथ ही टोल की वैधता पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस भी इसे बंद कराने को लेकर प्लाजा के पास कई बार प्रदर्शन कर चूंकि है

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button