छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, अगले चार दिन तक गिरेगा तापमान 4 डिग्री तक

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं आने लगी हैं, जिससे पूरे प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना जताई है। वहीं, दक्षिण छत्तीसगढ़ में यह ठंडक का ट्रेंड आज से ही दिखने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31.1°C रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13.0°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। यह अंतर साफ संकेत देता है कि अब उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में सर्दी ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में सुबह-शाम की ठंडक और बढ़ेगी

विभाग ने बताया कि सिनोप्टिक सिस्टम इस समय शांत है और प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। इसलिए अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं।

आज यानी 7 नवंबर को भी पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। आने वाले दो दिनों में भी किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है।

छत्तीसगढ़ में तापमान लगातार नीचे जा रहा है और मौसम विभाग का अनुमान है कि नवंबर के दूसरे सप्ताह तक ठंड का असर और तेज़ महसूस होगा। लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

ख़बर को शेयर करें

Regional Desk

Regional Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button