गरियाबंद : उदंती एरिया कमांडर, सचिव के साथ 7 नक्सली 5 हथियारों के साथ समर्पण को निकले जंगलों से

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को उदंती एरिया कमांडर सुनील और सचिव एरिना समेत कुल 7 नक्सली आत्मसमर्पण के लिए जंगल से जिला मुख्यालय की ओर निकल पड़े। इन नक्सलियों के पास कुल 5 हथियार (1 SLR, 3 INSAS, 1 सिंगल शॉट) भी हैं, जिन्हें वे सरेंडर के दौरान पुलिस के हवाले करेंगे।
मुख्य बिंदु –
उदंती एरिया कमेटी के नक्सलियों में कमांडर सुनील और सचिव एरिना पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था, वहीं कमेटी सदस्य लुद्रों, विद्या, नंदिनी, मलेश पर 5-5 लाख और कांती पर 1 लाख का इनाम घोषित था।
ये सभी नक्सली लंबे समय से गरियाबंद, धमतरी व ओडिशा के नुआपाड़ा डिवीजन क्षेत्र में सक्रिय थे।
पुलिस की लगातार दबिश और विश्वास बहाली अभियान के चलते इन नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज व एसपी निखिल राखेचा ने पुलिस लाइन गरियाबंद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी साझा की।
यह आत्मसमर्पण गरियाबंद क्षेत्र में शांति स्थापना की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।






