छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में धर्म बदलने वालों का बड़ा नेटवर्क सक्रिय – धीरेंद्र शास्त्री

रायपुर। बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री आज एक कार्यक्रम में शामिल होने राजधानी रायपुर पहुंचे है । इस दौराना उन्होंने अपने बयान, “हमारे आंगन में तुम्हारा क्या काम” को दोहराते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि धार्मिक स्थलों में समान मानदंड लागू होने चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “मक्का और मदीना में गैर-मुसलमानों की एंट्री 40 किमी पहले से ही प्रतिबंधित है। ऐसे में सवाल उठता है कि महाकुंभ या अन्य हिन्दू धार्मिक आयोजनों में उनकी एंट्री क्यों होनी चाहिए?” उन्होंने यह भी जोड़ा, “यदि कोई सम्मान से आता है, तो उसे पूरा सम्मान मिलेगा। लेकिन, कायदे में रहकर ही फायदे में रहा जा सकता है। आज का हिंदू जागरूक और संगठित हो चुका है।

विदेशी फंडिंग और लालच के जरिये धर्मांतरण का खेल
धर्मांतरण को हिंदुस्तान की सांस्कृतिक पहचान के लिए खतरनाक बताते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने इसे रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान छेड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा, “धर्मांतरण विदेशी फंडिंग और लालच के जरिये कराया जा रहा है। यह ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में एक सक्रिय नेटवर्क के रूप में काम कर रहा है।” धर्मांतरण रोकने के उद्देश्य से उन्होंने देशभर में ‘बागेश्वर धाम हनुमान चालीसा मंडल’ बनाने का ऐलान किया। ये मंडल समाज में धार्मिक जागरूकता बढ़ाने और धर्मांतरण के खिलाफ एकजुटता को मजबूत करने का काम करेंगे।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button