छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

जैजेपुर से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार, धोखाधड़ी के मामले में 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा के जैजैपुर क्षेत्र के कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू जेल भेजे गए हैं। धोखाधड़ी केस में कोर्ट ने उन्हें 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड में भेजा है।

जांजगीर। किसानों के साथ धोखाधड़ी के आरोप में सीजेएम कोर्ट जांजगीर-चांपा ने जैजैपुर के कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को जेल भेज दिया है। विधायक पर किसानों के साथ धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने चारसौबीसी सहित अन्य धाराओं पर FIR दर्ज किया है। बता दें कि पुलिस ने बीते दो महीने पहले पीड़ित किसानों की शिकायत पर धोखाधड़ी सहित अन्य मामले में अपराध दर्ज किया था।

मिली जानकारी के मुताबिक, धोखाधड़ी केस में कार्रवाई करते हुए विधायक बालेश्वर साहू को जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया था। धोखाधड़ी और गबन के मामले में जिला न्यायालय में किया गया था पेश। विधायक जैजेपुर विधायक बालेश्वर साहू को जिला जेल जांजगीर में दाखिल किए गए हैं। कोर्ट ने उन्हें 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड में भेजा है।

किसान ने दर्ज कराई थी FIR
उल्लेखनीय है कि, अक्टूबर माह में विधायक साहू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। बम्हनीडीह सहकारी समिति में प्रबंधक रहते धोखाधड़ी करने का है आरोप। किसान ने KCC लोन के नाम पर ठगी का शिकार बनाने का आरोप लगाया है। अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर किसान के बैंक खाते से निकाले थे 42 लाख 78 हजार रुपये। साल 2015 से 2020 तक अलग अलग किस्त में पैसे निकाले थे।

पीड़ित किसान राजकुमार शर्मा का फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठा लगाकर निकाली थी रकम। चाम्पा थाने में विधायक और उसके सहयोगी के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR। सहयोगी गौतम राठौर की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी। कोर्ट के आदेश से विधायक को पुलिस ने शुक्रवार को विधायक श्री साहू को किया गिरफ्तार।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button