18 IPS अफसरों को जल्द मिलेगी पदोन्नति की सौगात, जाने किनका है लिस्ट में नाम

छत्तीसगढ़ में आईपीएस (IPS) अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। महादेव सट्टा ऐप मामले की जांच और व्हाट्सएप चैट में नाम आने के चलते कुछ अधिकारियों के प्रमोशन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
21 जनवरी को होगी महत्वपूर्ण डीपीसी (DPC) बैठक
मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में 21 जनवरी को तीसरी बार विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में पदोन्नति के योग्य अधिकारियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।इससे पहले, महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम सामने आने के बाद डीपीसी की प्रक्रिया को बीच में ही रोक दिया गया था। हालांकि, अब राज्य सरकार के निर्देश पर फिर से प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने 17A के तहत केंद्रीय जांच एजेंसी को तीन संदिग्ध अधिकारियों से पूछताछ की अनुमति दे दी है। जहां एक ओर संदिग्धों के प्रमोशन होल्ड पर रखने की बात कही जा रही है, वहीं विधि विशेषज्ञों का मानना है कि केवल पूछताछ की अनुमति देने मात्र से प्रमोशन को कानूनी रूप से नहीं रोका जा सकता।पदोन्नति के लिए प्रस्तावित नाम (बैच वार)बैठक में निम्नलिखित बैच के अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा
पदोन्नति के लिए प्रस्तावित नाम (बैच वार)
बैठक में निम्नलिखित बैच के अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा:
| बैच | अधिकारी का नाम | पदोन्नति (प्रस्तावित पद) |
| 2001 | डॉ. आनंद छाबड़ा | एडीजी (ADG) |
| 2008 | पारुल माथुर, प्रशांत अग्रवाल, नीतू कमल, डी श्रवण, मिलना कुर्रे | आईजी (IG) |
| 2012 | आशुतोष सिंह, विवेक शुक्ला, रजनेश सिंह, शशिमोहन सिंह, राजेश कुकरेजा, राजेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, रामकृष्ण साहू | डीआईजी (DIG) |
| 2013 | जितेंद्र शुक्ला, मोहित गर्ग, अभिषेक पल्लव, भोजराम पटेल | एसएसपी/डीआईजी (SSP/DIG) |






