छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

राजधानी रायपुर के फॉर्म हाउस में दरिंदो ने दिया गैंगरेप को अंजाम

रायपुर। राजधानी रायपुर के फॉर्म हाउस में एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात हो गयी। आरोपियों ने पहले महिला की जमीन बिकवाने में मदद करने का बहाना दिया। फिर वे महिला को फॉर्म हाउस में लेकर गए और वहां उसके साथ गैंगरेप कर दिया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। ये पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का हैं।

पीड़िता ने अभनपुर थाने में मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि घरेलू काम करती हैं। उसके गांव के पास ही इलाके में पति के नाम पर जमीन थी। सालों पुरानी जमीन होने की वजह से उसकी सटीक लोकेशन नही मिल रही थी। जिसकी वजह से वो उसी इलाके के रहने वाले कुछ युवकों के संपर्क में आयी। बताया जा रहा हैं कि इन युवकों ने महिला को जमीन बिकवाने का झांसा दिया। उन्होंने 5 नवम्बर को जमीन दिखाने के बहाने खेत पर बने फार्म हाउस पर बुलवाया। फिर उसे अकेली पाकर उनकी नियत बिगड़ गयी। जिसके बाद 4 आरोपियों ने मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात की।

इस मामले में अभनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद महिला की शिकायत पर थाने पर एफ आई आर दर्ज की गई हैं। प्रॉपर्टी बिकवाने का झांसा देकर 4 युवकों ने दुष्कर्म किया हैं। मामले में सभी आरोपी फरार है। हालांकि इस मामलें में पुलिस आरोपियों के नामों को बताने से बच रही हैं। पुलिस का कहना हैं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गयी हैं।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button