जांजगीर: ACB का बड़ा एक्शन, 35 हजार की रिश्वत लेते नायब तहसीलदार और पटवारी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने आज एक और बड़ी मछली पर शिकंजा कसा है। पामगढ़ तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार और उनके पटवारी को 35,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया गया है।
धान खरीदी प्रभारी से मांगी थी ‘रकम’
मिली जानकारी के अनुसार, पामगढ़ के चोरभट्ठी गांव के धान खरीदी प्रभारी से किसी काम के बदले रिश्वत की मांग की गई थी। आरोपियों ने काम करने के एवज में 35 हजार रुपये की डिमांड रखी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत ACB से की, जिसके बाद जाल बिछाया गया।

तहसील ऑफिस में मची अफरा-तफरी
बुधवार को जैसे ही पीड़ित पैसे लेकर पामगढ़ तहसील कार्यालय पहुँचा, पहले से मुस्तैद ACB की टीम ने घेराबंदी कर ली। जैसे ही रिश्वत की रकम का लेन-देन हुआ, टीम ने नायब तहसीलदार और पटवारी को धर दबोचा। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे।





