छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

अरे बाप रे !…गलत जगह उतर गया सीएम साय का हेलीकॉप्टर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पेंड्रा के अरपा महोत्सव में शामिल होने मंगलवार को पेंड्रा दौरे पर आए हुए है इस दौरान एक अनोखा और कुछ पल के लिए असमंजस भरा वाकया सामने आया। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पेंड्रा के मुख्य सभास्थल पर बने हेलीपैड पर उतरने के बजाय गलती से गुरुकुल मैदान के हेलीपैड पर उतर गया। इस घटना ने सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों के बीच कुछ देर के लिए हड़कंप मचा दिया।

क्या हुआ था?
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पेंड्रा में एक जनसभा को संबोधित करना था। इसके लिए पेंड्रा में दो हेलीपैड तैयार किए गए थे,मुख्य सभास्थल पर बना हेलीपैड जहां CM को उतरना था। दुसरा गुरुकुल मैदान का हेलीपैड यह एक वैकल्पिक या दूसरे उपयोग के लिए बनाया गया था।

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पहले सीधे गुरुकुल मैदान पर बने हेलीपैड पर जा उतरा। अचानक हुए इस घटनाक्रम से जमीन पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और प्रोटोकॉल अधिकारी चौंक गए, क्योंकि उनके पास मुख्यमंत्री के वहां उतरने की कोई सूचना नहीं थी।

तुरंत हुई सुधार की कार्रवाई
जैसे ही यह स्पष्ट हुआ कि हेलीकॉप्टर गलत जगह उतर गया है, तुरंत सुधार की कार्रवाई की गई।मुख्यमंत्री कुछ देर के लिए गुरुकुल मैदान में रुके। इसके बाद हेलीकॉप्टर ने दोबारा उड़ान भरी। चंद मिनटों के भीतर हेलीकॉप्टर ने पेंड्रा के मुख्य सभास्थल पर बने निर्धारित हेलीपैड पर सुरक्षित लैंडिंग की।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button