छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. प्रदेश में हर महीने की 7 तारीख को ‘चावल उत्सव’ मनाया जाता है. इसके तहत सभी राशन दुकानों में चावल वितरण की परंपरा शुरू होती है, लेकिन फरवरी के महीने में 7 तारीख को वितरण नहीं शुरू हो पाया था. अब यह उत्सव 20 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. इस दौरान राशन कार्ड धारकों को दो महीने फरवरी और मार्च का चावल एक साथ मिलेगा.

20 फरवरी से शुरु होगा चावल उत्सव

छत्तीसगढ़ की सभी राशन दुकानों में 20 फरवरी से चावल उत्सव शुरू होने जा रहा है. इस दिन से राज्य की करीब 14 हजार सरकारी राशन दुकानों में राशन कार्डधारकों के लिए फ्री में चावल का वितरण शुरू होगा. जानकारी के मुताबिक इस बार फरवरी और मार्च दोनों महीनों का चावल एक साथ वितरित किया जाएगा.

बार-बार नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

दोनों महीनों का चावल एक साथ वितरित होने से उपभोक्ताओं को बार-बार राशन दुकानों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. साथ ही वितरण प्रक्रिया भी व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सकेगी.

क्यों हुई चावल उत्सव में देरी?

छत्तीसगढ़ में हर महीने की 7 तारीख को चावल उत्सव मनाया जाता है और चावल वितरण शुरू होता है. जानकारी के मुताबिक इस महीने डर प्रक्रिया में देरी के कारण प्रदेश में चावल उत्सव शुरू नहीं हो पाया. FRK (फोर्टिफाइड राइस कर्नेल) की आपूर्ति से जुड़े टेंडर तय समय पर फाइनल नहीं हो पाए थे. ऐसे में चावल उत्सव में देरी गई. अब इसके लिए सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं. ऐसे में 20 फरवरी से चावल वितरण शुरू होगा.

बता दें कि प्रदेश में 6000 से ज्यादा राशन दुकानों में नियमित रूप से चावल वितरण किया जा रहा है. वहीं, बाकी दुकानों में स्टॉक पहुंचाने का काम जारी है. खाद्य विभाग के अधिकारियों ने चावल उत्सव को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हितग्राहियों को किसी तरह की असुविधा न हो.

ख़बर को शेयर करें

Regional Desk

Regional Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button