छत्तीसगढ़रायपुर संभागसरगुजा संभाग

Chhattisgarh : सिगड़ी में कोयला जला कर सोया था परिवार, पति-पत्नी सहित एक बच्ची हादसे का शिकार

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। जिसमें पति-पत्नी सहित 3 साल की बच्ची शामिल है। यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के चंद्रपुर गांव की है। जहां रातों-रात एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ, जब सभी गहरी नींद में सो रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि, सभी की मौत जहरीली गैस के कारण हुई है।

सिगड़ी में कोयला जला कर सोया था परिवार
दरअसल, पूरा परिवार कमरे के अंदर सिगड़ी में कोयला जला कर सोया था। जिसके जहरीले धुएं के कारण घुटन महसूस होने से पूरे परिवार की मौत हो गई। वहीं घटना से घर के लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है और गांव में मातम का माहौल बन गया है। फिलहाल, इस मामले की गहन जांच में पुलिस जुट गई है।

कमरे में धुआं भरने से गई जान
वहां खिड़की या रोशनदान नहीं था। इसके कारण कमरे में धुआं भर गया और दम घुटने से तीनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय कवल सिंह, उनकी 25 वर्षीय पत्नी कुंती और उनकी 4 साल की बच्ची के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button