छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

बिलासपुर : सराफा कारोबारी से लूट मामले में पुलिस को मिली सफलता, चार संदिग्ध यूपी से दबोचो गए

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के राजकिशोर नगर के सराफा कारोबारी संतोष तिवारी के साथ हुई सनसनीखेज लूट के मामले में बिलासपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वाले चार संदिग्ध आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले (अहरौरा थाना क्षेत्र) से हिरासत में लिया गया है। बिलासपुर पुलिस की एक विशेष टीम आरोपियों को लेकर वापस लौट रही है।

6 महीने की ‘रेकी’ और फिल्मी स्टाइल में वारदात
पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि लुटेरों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए पूरी प्लानिंग की थी,आरोपी पिछले 6 महीनों से सीपत इलाके में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। उन्होंने लंबे समय तक कारोबारी की आवाजाही और समय की रेकी की थी।

जाने पूरा वारदात
मंगलवार रात करीब 9 बजे, जब संतोष तिवारी अपनी दुकान ‘महालक्ष्मी ज्वेलरी’ बढ़ाकर घर लौट रहे थे, तब लुटेरों ने अपनी कार से उनकी गाड़ी को टक्कर मारी और सिर पर जानलेवा हमला कर 3.50 करोड़ के जेवर और नकदी लूट ली। आरोपियो ने गाड़ियां बदलीं और सीमा पार की,वारदात के बाद आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए शातिर तरीका अपनाया, टनास्थल पर अपनी वैन और बाइक छोड़कर वे कारोबारी की कार लेकर भागे। उर्तुम के पास कारोबारी की कार छोड़ दी और फिर स्कॉर्पियो और आई-20 जैसी अन्य गाड़ियों का इस्तेमाल कर उत्तर प्रदेश की ओर निकल गए। मोबाइल लोकेशन और पुराने अपराधियों के रिकॉर्ड खंगालने के बाद बिलासपुर पुलिस ने यूपी एटीएस की मदद से इन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया।

घायल कारोबारी की स्थिति गंभीर
लूट के दौरान हुए हमले में कारोबारी संतोष तिवारी को गंभीर चोटें आई हैं। उनके सिर पर गहरे घाव हैं, जिसके कारण लगभग 50 टांके लगाने पड़े हैं। ऑपरेशन के बाद उन्हें फिलहाल आईसीयू (ICU) में रखा गया है, जहां डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button