बिलासपुर संभाग

सीपत प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह कल, शहीद परिवारों का होगा भव्य सम्मान

कलेक्टर संजय अग्रवाल मुख्य अतिथि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की अध्यक्षता में होगा गरिमामय आयोजन

सीपत (हिमांशु गुप्ता) :– क्षेत्र के पत्रकार जगत के लिए गौरव का क्षण  आज 19 फरवरी, गुरुवार को आने वाला है, जब सीपत प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह एवं शहीद परिवार सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह गरिमामय कार्यक्रम दोपहर 2 बजे सीपत प्रेस क्लब भवन में संपन्न होगा। कार्यक्रम में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल समारोह की गरिमा बढ़ाएंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख स्वप्न कुमार मंडल तथा ग्राम पंचायत सीपत की सरपंच मनीषा योगेश वंशकार की उपस्थिति रहेगी।

यह समारोह केवल शपथ ग्रहण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के परिजनों का सम्मान कर समाज को कृतज्ञता का संदेश भी देगा। आयोजन का उद्देश्य पत्रकारिता की गरिमा, जिम्मेदारी और निष्पक्षता के संकल्प के साथ-साथ शहीद परिवारों के प्रति सम्मान प्रकट करना है। सीपत प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है। यह आयोजन निश्चित रूप से सीपत के सामाजिक और पत्रकारिता इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज होगा।

ख़बर को शेयर करें

Back to top button