छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों को झटका! होली पर ‘ड्राई डे’ का ऐलान, बंद रहेंगी शराब की दुकानें

छत्तीसगढ़ में होली के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने इस वर्ष होली के अवसर पर प्रदेश की सभी शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है, जिसे शराब प्रेमियों के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

बलौदाबाजार प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आगामी होली के पर्व पर प्रदेश में शराब दुकाने पहले की तरह पूर्णत: बंद रहेगी।

कड़ाई से लागू होगा ‘ड्राई डे’
आबकारी विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, होली के दिन पूरे छत्तीसगढ़ में ‘ड्राई डे’ (शुष्क दिवस) रहेगा। इस दौरान प्रदेश की सभी देशी और विदेशी शराब दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।होटल, बार, क्लब और रेस्टोरेंट में भी शराब परोसने पर सख्त पाबंदी होगी।

हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर
सरकार का मानना है कि त्योहार के दौरान नशे की वजह से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं और आपसी विवादों को रोकने के लिए यह कदम अनिवार्य है। पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अवैध रूप से शराब बेचने वालों या स्टॉक जमा करने वालों के खिलाफ छापेमारी की जाए।

बजट सत्र के बीच बड़ा प्रशासनिक निर्णय
एक ओर जहां आज से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया यह फैसला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थलों पर नशा करते या हुड़दंग मचाते पाया गया, तो उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जिला कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्रों में इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button