छत्तीसगढ़ बीजेपी ने राज्यसभा के लिए हाईकमान को भेजा 7 नामों का पैनल, जाने किनका है नाम


छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, इन सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 26 मार्च से शुरू होने जा रही है।इसी बीच, छत्तीसगढ़ भाजपा ने संभावित उम्मीदवारों का एक पैनल तैयार कर दिल्ली स्थित हाईकमान को भेज दिया है।
जातीय समीकरणों का खास ख्याल
भाजपा ने इस पैनल में 7 प्रमुख नेताओं के नाम शामिल किए हैं, जिसमें एसटी-एससी (ST-SC), ओबीसी (OBC) और सामान्य वर्ग के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। पैनल में शामिल नामों का विवरण इस प्रकार है:
अनुसूचित जाति (SC) वर्ग: इस वर्ग से तीन अनुभवी चेहरों को जगह मिली है:
नवीन मार्कंडेय
डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी
किरण बघेल
सामान्य वर्ग: सामान्य कोटे से तीन कद्दावर नेताओं के नाम भेजे गए हैं:
गौरीशंकर अग्रवाल (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष)
प्रबल प्रताप सिंह जूदेव
सरोज पांडे (पूर्व राज्यसभा सांसद)
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): इस वर्ग से एक प्रभावशाली नाम शामिल किया गया है:
नारायण सिंह चंदेल (पूर्व नेता प्रतिपक्ष)
दिल्ली में होगा अंतिम फैसला
सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश इकाई द्वारा भेजे गए इन 7 नामों पर दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मंथन होगा। चूंकि पार्टी आगामी चुनावों और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रख रही है, इसलिए इन नामों में से ही अंतिम मुहर जल्द ही लग सकती है, राज्यसभा की ये दो सीटें फूलोदेवी नेताम और के.टी.एस. तुलसी का कार्यकाल समाप्त होने के कारण रिक्त हो रही हैं।








