छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायपुर संभाग

रायपुर बिलासपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बरसे बदरा

बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में ज़ोरदार तो कहीं कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई । मौसम विभाग के मुताबिक अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों तक यही स्थिति बने रहने की संभावना है। कहीं-कहीं बारिश के साथ आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। दोपहर रायपुर और बिलासपुर समेत कई इलाकों में बारिश देखी गई

पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में मौसम ड्राई रहा। इस दौरान सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इसके अलावा अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का मजबूत क्षेत्र
बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में कम दबाव का मजबूत क्षेत्र बना हुआ है। इसका मतलब यह है कि वहां हवा तेजी से उस क्षेत्र की ओर खींच रही है और ऊपर तक (लगभग 6 किमी ऊंचाई तक) बादल बनने की स्थिति मजबूत है। यह सिस्टम पहले पश्चिम-उत्तर दिशा में थोड़ा बढ़ेगा और फिर उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ सकता है। अगले 48 घंटों तक यह सक्रिय बना रहेगा।

ख़बर को शेयर करें

Back to top button