छत्तीसगढ़

CG News: Israel-Iran War के बीच फंसे छत्तीसगढ़ के यात्री, डिप्टी सीएम बोले- केंद्र से जानकारी लेकर काम करेंगे

CG News: शनिवार को अमेरिका और इजरायल दोनों देशों ने मिलकर ईरान पर हमला कर दिया. जिसकी वजह से मिडिल ईस्ट में काफी तनाव बढ़ गया. ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका और इजरायल के कई ठिकानों को निशाना बनाया. इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई. वहीं इस युध्द के बीच फंसे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा केंद्र से जानकारी लेकर काम करेंगे.

केंद्र से जानकारी लेकर काम करेंगे – विजय शर्मा

ईरान-इजरायल युध्द के बीच फंसे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा- जितने लोग वीजा लेकर वहां गए है उनका रिकॉर्ड है. केंद्र में भी रिकॉर्ड है और छग के पास भी रिकॉर्ड है. केंद्र से जानकारी लेकर हम काम करेंगे.

BBM कमेटी के नक्सलियों के सरेंडर पर बोले – विजय शर्मा

BBM कमेटी के नक्सलियों के सरेंडर को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा बालांगीर, बरगढ़, महासमुंद के तीन क्षेत्रों का एक डिवीजन था. वेस्ट सब्जोनल के सेक्रेटरी का पुनर्वास हुआ है. 14 लोगों का पुनर्वास हुआ है जो बस्तर के है. 3 AK-47, 2 SLR, 6 पुरुष और 9 महिलाओं के साथ पुनर्वास हुआ है.

बस्तर के लोग अब खुलकर हंस रहे हैं

नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन का आखरी महिना है. इस पर गृह मंत्री ने कहा छत्तीसगढ़ के परिदृश्य में कुछ खास नहीं रह गया. बस्तर के लोग अपनी बात कह रहे है, खुलकर हंस रहे है. नक्सवाद को लेकर बचा थोड़ा काम जल्द पूरा कर किया जाएगा. देश के परिदृश्य में भी नक्सलवाद खत्म है रहा है. कुछ नासमझ बातें करते है जिनके पास नक्सलवाद खत्म करने का समय था. नक्सलवाद में एक आर्म्ड कैडर होता है, जब वह खत्म होगा तब नक्सलवाद खत्म हो जाएगा.

ख़बर को शेयर करें

Regional Desk

Regional Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button